बधाई हो बधाई जन्मदिवस की बधाई
बधाई हो बधाई शुभ दिन की बधाई
बधाई हो बधाई जन्मदिन की बधाई
जन्मदिवस पर देते हैं तुमको हम बधाई
जीवन का हर इक लम्हा हो तुमको सुखदायी
धरती सुखदायी हो अम्बर सुखदायी
जल सुखदायी हो पवन सुखदायी
बधाई हो बधाई शुभ दिन की बधाई
मंगलमय दीप जलाओ उजियारा जग फैलाओ
उद्यम पुरुषार्थ जगा कर मंजिल को अपनी पाओ
हो शतंजीव हो चिरंजीव शुभ घड़ी आज आई
माता सुखदायी हो पिता सुखदायी
बन्धु सुखदायी हो सखा सुखदायी
बधाई हो बधाई शुभ दिन की बधाई
सदगुण की खान बने तू इतना महान बने तू
हर कोई चाहे तुझको ऐसा इन्सान बने तू
बलवान हो तू महान हो करें गर्व तुझ पर सब हम
दर्शन सुखदायी हो सुमिरन सुखदायी
तन मन सुखदायी हो जीवन सुखदायी
बधाई हो बधाई शुभ दिन की बधाई
ऋषियों का वंशज है तू ईश्वर का अंशज है तू
तुझमें है चंदा और तारे तुझमें ही सर्जन हारे
तू जान ले पहचान ले निज शुद्ध बुद्ध आत्म
ईश्वर सुखदायी ऋषिवर सुखदायी
सुमति सुखदायी हो सत्ज्ञान सुखदायी
बधाई हो बधाई शुभ दिन की बधाई
आनंदमय जीवन तेरा खुशियों का हो सवेरा
चमके तू बन के सूरज हर पल हो दूर अंधेरा
तू ज्ञान का भण्डार है रखना तू है ये संयम
जग सुखदायी हो गगन सुखदायी
जल सुखदायी हो अगन सुखदायी
बधाई हो बधाई शुभ दिन की बधाई
तुझमें न जीना मरना जग है केवल इक सपना
परमेश्वर है तेरा अपना निष्ठा तू ऐसी रखना
तू ध्यान कर निज रूप का तू सृष्टि का है उदगम
मंजिल सुखदायी हो सफर सुखदायी
सब कुछ सुखदायी हो बधाई हो बधाई
बधाई हो बधाई शुभ दिन की बधाई
बधाई हो बधाई जन्मदिन की बधाई
जल थल पवन अगर और अम्बर हो तुमको सुखदायी
गम की धूप लगे न तुझको देते हम दुहाई
ईश्वर सुखदायी निश्वर सुखदायी
सुमति सुखदायी हो सत्ज्ञान सुखदायी
बधाई हो बधाई शुभ दिन की बधाई
बधाई हो बधाई जन्मदिन की बधाई
बधाई हो बधाई शुभ दिन की बधाई
ॐॐॐॐॐॐॐॐॐॐॐॐॐ

No comments:
Post a Comment